| विज्ञापन |
प्रधानमंत्री को मंच से मां की गालियां देने का विरोध
इस संबंध में मंगलवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित, राजग घटक दलों के संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि राजग के सभी नेता वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा में राजद और कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री और उनकी मां के खिलाफ अभद्र शब्दों के इस्तेमाल की कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा, ‘यह सिर्फ मोदी की मां का नहीं बल्कि देश की हर मां का अपमान है।’
| विज्ञापन |
बंद के दौरान जनता की सुविधाओं का रखा जाएगा ख्याल
उन्होंने बताया कि महिला शाखा द्वारा आहूत बंद में आम जनता को कम से कम असुविधा हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आपातकालीन सेवाओं को बंद से पूरी तरह मुक्त रखा जाएगा। डॉ. जायसवाल ने इस घटना को बिहार का भी अपमान बताया और कहा कि माताओं को देवतुल्य माना जाता है, उनका अपमान असहनीय है। उन्होंने लोगों से बंद में शामिल होने और कांग्रेस-राजद के खिलाफ एकजुट होकर खड़े होने की अपील की।
| Advertisenent |
बिहार में चक्का जाम, क्या क्या रहेंगे बंद?
स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे
इंटरसिटी बस सेवा
सरकारी संस्थाएं और प्राइवेट बिजनेस
बिहार बंद में मिलती रहेगी ये सेवा
पेट्रोल पंप
आवश्यक वस्तुओं की दुकानें
रेलवे सेवा
पहले पता करें
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने भी इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि महागठबंधन की यात्रा के दौरान की गई अभद्र टिप्पणियां न सिर्फ लोकतांत्रिक परंपराओं का, बल्कि मां के पूजनीय पद का भी अपमान है। बिहार की धरती माताओं-बहनों का अपमान करने वालों को नहीं बख्शेगी। वहीं, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि राजद-कांग्रेस के मंच से इस्तेमाल की गई भाषा लोगों को जंगलराज की याद दिलाती है। राजग नेताओं ने कहा कि महिला मोर्चा 4 सितंबर को सड़कों पर उतरेगा और अभद्र भाषा के खिलाफ सशक्त विरोध दर्ज कराएगा।
0 Comments