अब जीविका दीदी चलाएंगी अपनी डेयरी, हर रोज 80 हजार लीटर दूध का उत्पादन
मदर डेयरी और सुधा को होती है सप्लाई
जीविका दीदियों द्वारा उत्पादित दूध मदर डेयरी और सुधा डेयरी को दिया जाता है। इसके लिए सभी जिलों में मिल्क पुलिंग प्वाइंट बनाया गया है। यहां पर जीविका दीदी से दूध लेने के बाद वहीं पर उन्हें ऑनलाइन पेमेंट किया जाता है। यहीं पर दीदियों से दूध का कलेक्शन किया जाता है। दूध लेने के बाद उसे तैयार किया जाता है। हर दिन जीविका दीदी 80 हजार लीटर से अधिक दूध को मदर डेयरी और सुधा को दी जाती है। बता दें कि सीमांचल प्रदेश में अभी भी सुधा की पहुंच नहीं हो पायी थी।
जिनके पास एक गाय थी वो तीन से पांच गाय ले चुकीं
कौशिकी महिला दूध उत्पादक कंपनी लिमिटेड में जुड़ने के बाद दीदियों ने गाय खरीदना शुरू किया। जिन दीदियों के पास एक गाय थी वो तीन से पांच गाय ले चुकी हैं। इनकी गाय को चारा देने के लिए जीविका द्वारा मदद की जाती है। अबतक 4898 मीट्रिक टन पशु आहार की आपूर्ति की गयी। वहीं कुल 116 मीट्रिक टन मिनरल मिश्रण की आपूर्ति की गई। वहीं 110 मीट्रिक टन हरे चारे की और 69513 डी-वार्मर की आपूर्ति जीविका दीदियों को किया गया है।
विज्ञापन
जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, हिमांशु वर्मा ने कहा कि जीविका दीदी का एक बड़ा ग्रुप दूध का उत्पादन करता है। 80 हजार लीटर से अधिक दूध को विभिन्न डेयरी को बेचा जाता था। लेकिन जल्द ही जीविका दीदी का अपना डेयरी खोला जाएगा। इससे उन्हें और मुनाफा होगा।



0 Comments