Ticker

5/recent/ticker-posts

Ad Code

बिहार बंद : 'जय-वीरू' की जोड़ी आज पटना की सड़कों पर... बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन का बनेगा माहौल?

Aastha News

बिहार बंद : बिहार चुनाव से पहले 9 जुलाई को महागठबंधन के नेता पटना में माहौल बनाएंगे। लेफ्ट पार्टियों और ट्रेड यूनियनों ने 'बिहार बंद' का ऐलान किया है, जिसे कांग्रेस और आरजेडी ने समर्थन दिया है।
                                  विज्ञापन 

पटना : बिहार चुनाव से पहले आज यानी 9 जुलाई को महागठबंधन के नेता पटना की सड़कों पर उतरने वाले हैं। लेफ्ट पार्टियां और उनसे जुड़े ट्रेड यूनियनों के ‘बिहार बंद’ का महागठबंधन ने भी समर्थन किया है। बिहार चुनाव से पहले ‘बिहार बंद’ की चर्चा पूरे जोर-शोर से हो रही है। 


आरजेडी के सीएम फेस तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस बंद को सफल बनाने के लिए खुद सड़कों पर उतरने वाले हैं। तेजस्वी यादव ने कहा, ‘ट्रेड यूनियनों और लेफ्ट पार्टियों के इस बंद में अब मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को शामिल करने का मुद्दा भी शामिल कर लिया गया है।’ बता दें कि बिहार में चक्का जाम देश में नए श्रम संहिता के खिलाफ यह बंद बुलाई गई है, जिसे विपक्ष ने ‘लोकतंत्र पर हमला’ करार दिया। राहुल गांधी बुधवार को पटना पहुंच रहे हैं, जहां वे चक्का जाम में शामिल होंगे।

                               बिहार बंद के दौरान महागठबंधन के नेता उतरेंगे सड़क पर 
                          



Post a Comment

0 Comments