Aastha News / Madhubani
Madhubani Monkey Attack : बिहार के मधुबनी जिले में फसलों और घरों को नुकसान पहुंचा रहे बंदरों ने एक ऐसा खौफनाक काम किया कि अब गांव में दहशत फैल गई है। बंदरों ने एक बुजुर्ग को नोच-नोच कर मार डाला।
मधुबनी में बंदरों ने किसान को मार डाला
बिहार के मधुबनी जिले के शाहपुर गांव में रविवार की सुबह स्थानीय निवासी और किसान 67 वर्षीय रामनाथ चौधरी पर बंदरों ने हमला कर दिया। हमला करने वाले बंदर 20 से अधिक की तादाद में थे। इस खौफनाक हमले में रामनाथ की मौत हो गई। काफी कोशिश के बाद भी वो बंदरों के झुंड से खुद को बचा नहीं पाए। रामनाथ चौधरी लोहट शुगर मिल के सेवानिवृत्त क्लर्क थे।
 |
| Advertisement |
अब गांव के लोगों में दहशत
रविवार की सुबह बंदरों के हमले के बाद लोगों में दहशत फैल गई है। अब लोग अकेले खुले में जाने से कतरा रहे हैं। गांव के लोगों के अनुसार उन्होंने सोचा भी नहीं था कि बंदर इस तरह से किसी की जान ले सकते हैं। अब उन्हें वन विभाग से ही आस है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बंदर अक्सर फसलों और घरों तक को नुकसान पहुंचाते हैं। लेकिन इस बार तो उन्होंने एक आदमी की जान ही ले ली।
 |
| विज्ञापन |
 |
| Advertisement |
0 Comments