Ticker

5/recent/ticker-posts

Ad Code

'मैंने अपनी दोस्त को खो दिया..' पटना की एयर होस्टेस मनीषा थापा के दोस्त ने किया पोस्ट - AHMEDABAD PLANE CRASH

Aastha News / State

अहमदाबाद विमान हादसे में बिहार की बेटी मनीषा थापा की जान चली गई | उन्हें परिवार और मित्र याद कर भावुक हो जाते हैं |


 पटना की एयर होस्टेस मनीषा थापा की मौत (Aastha News)

पटना: गुरुवार 12 जून 2025 को गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है. दोपहर 1:38 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट दुर्घटनाग्रस्त हो गई. विमान लंदन जा रहा था. इस दुर्घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी समेत 241 यात्रियों की जान चली गई. वहीं बिहार की बेटी और एयर इंडिया की एयर होस्टेस मनीषा थापा की भी ड्यूटी के दौरान मौत हो गई.

पटना की एयर होस्टेस मनीषा थापा की मौत: मनीषा थापा के दोस्त मोहित मन्ना ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है. मोहित मन्ना ने कहा कि "विमान दुर्घटना में मैंने अपनी दोस्त मनीषा थापा को खो दिया है. वह बिजनेस इकोनॉमिक्स में स्नातक थी और मेरे बगल वाली कक्षा में बैठती थी और कभी-कभी कुछ कॉमन क्लास में भी साथ बैठती थी. उसकी मुस्कान, आकर्षण और ऊर्जा बहुत ही खूबसूरत थी."

'फ्लाइट में हूं.. बाय मां..': मनीषा के परिजनों ने बताया कि मनीषा मुंबई में रहती थी और रोज अपनी मां को फोन करती थी. गुरुवार को भी मनीषा ने फोन किया और कहा, ' मां लंदन के लिए फ्लाइट रवाना हो रही है. मैं फ्लाइट में हूं. टेक ऑफ होने वाला है बाय- बाया मां.' इसके कुछ देर बात परिवार को मनीषा के एक दोस्त ने विमान हादसे की जानकारी दी.




ड्यूटी पर थीं मनीषा: बता दें कि पटना की रहने वाली मनीषा थापा 12 जून को उसी फ्लाइट में ड्यूटी पर थीं, जो गुरुवार को अहमदाबाद के सरदार पटेल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के दौरान हादसे का शिकार हो गया. फ्लाइट उड़ान भरने के कुछ मिनटों में ही आग का गोला बन गया. इस भीषण हादसे में 241 यात्रियों समेत कुल 265 लोगों की मौत हुई है. इनमें गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी थे.



Post a Comment

0 Comments