Viral Video: बिहार के मधुबनी जिले के सरिसब पाही गांव में 'आम महोत्सव' का आयोजन किया गया, जिसमें मुकुल मिश्रा ने 5 मिनट में 32 आम खाकर पहला स्थान हासिल किया। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के सर गंगानाथ के गांव में हुई इस अनोखी प्रतियोगिता का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
(File Photo - Aastha News) मधुबनी: भारत में आम बहुत पसंद किया जाता है। खासकर गर्मी के मौसम में, लोग अलग-अलग तरह के आम खाना पसंद करते हैं। बिहार में एक अनोखी प्रतियोगिता हुई। इसमें लोगों ने खूब आम खाए। मधुबनी जिले के सरिसब पाही गांव में यह आम महोत्सव हुआ। मुकुल मिश्रा ने 5 मिनट में 32 आम खाकर पहला स्थान जीता। अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Advertise 5 मिनट में 32 आम खा गए मुकुल मिश्रा
जानकारी के अनुसार, यह प्रतियोगिता इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के सर गंगानाथ के गांव में हुई। 'आम महोत्सव' में लालगंज के मुकुल मिश्रा ने कमाल कर दिया। उन्होंने सिर्फ 5 मिनट में 32 आम खा डाले। और वे पहले नंबर पर आए। अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कई लोग लाइन से बैठे हैं और मजो से आम खा रहे हैं। आम खाने की स्पीड देखकर आप हैरान हो सकते हैं।
Advertise
अधिक आम खाने वालों को दिया जाता है इनाम
बता दें कि भारत में ज्यादातर लोगों को आम बहुत पसंद है। गर्मी के मौसम में यह फल आसानी से मिल जाता है। बिहार के लोग भी अलग-अलग किस्म के आमों का स्वाद लेते हैं। यही कारण है कि बिहार के कई जिलों में आम प्रतियोगिता या आम महोत्सव का आयोजन किया जाता है। कम समय में सबसे अधिक आम खाने वालों प्राइज भी दिया जाता है। यही कारण है कि मधुबनी का 'आम महोत्सव' सोशल मीडिया वायरल हो रहा है और लोग चाव से वीडियो को शेयर कर रहे हैं।
0 Comments