Ticker

5/recent/ticker-posts

Ad Code

चौथम में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना पर बैठक

Aastha News 

खगड़िया : चौथम में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना पर बैठक:जीविका दीदियों को ऋण और रोजगार के अवसर बताए गए


बैठक में शामिल महिलाएं

खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड मुख्यालय स्थित बढ़ते कदम संकुल संघ में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक प्रखंड परियोजना प्रबंधक राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई, जिसमें धुतौली पंचायत के सभी जीविका कैडर शामिल हुए।



बैठक का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के बारे में जीविका कैडर को विस्तृत जानकारी देना था। परियोजना प्रबंधक राजेश कुमार ने योजना के तहत समय पर ऋण के लेन-देन और बेहतर रोजगार स्थापित करने पर जोर दिया।

उन्होंने बताया कि इस योजना का लक्ष्य महिलाओं का सामाजिक और आर्थिक विकास सुनिश्चित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इसके तहत सरकार द्वारा लाभार्थियों को दो लाख रुपये की राशि चार किस्तों में प्रदान की जाएगी, ताकि वे अपना रोजगार सही ढंग से स्थापित कर सकें।

इस अवसर पर क्षेत्रीय समन्वयक संदीप कुमार, सामुदायिक समन्वयक आभा कुमारी और बबिता कुमारी भी उपस्थित थीं। बढ़ते कदम संकुल संघ की सचिव गीता देवी, MBK डब्लू कुमार, अंगद पटेल, गोपेश कुमार सिंह, मुकेश कुमार, चन्द्राणी, खुसबू कुमारी, अंकज कुमार, बबली कुमारी, पुनिता कुमारी और दिलीप कुमार सिंह सहित कई जीविका दीदियां भी बैठक में मौजूद रहीं।


Post a Comment

0 Comments